लोकसभा उपचुनाव: हिमाचल में कांग्रेस और मध्य प्रदेश में बीजेपी जीत के क़रीब

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

लोकसभा उपचुनाव: हिमाचल में कांग्रेस और मध्य प्रदेश में बीजेपी जीत के क़रीब

बीती 30 सितंबर को तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और दादरा नागर हवेली में कुल तीन सीटों पर हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं.

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है.

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 365650वोटों के साथ अपने निकटतम उम्मीदवार बीजेपी ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर (356884 वोट) से 8766 वोटों से आगे चल रही हैं.

खंडवा

मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.

ज्ञानेश्वर पाटिल को अब तक 606042 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार राजनारायण को 528378 वोट मिले हैं.

दादरा नगर हवेली

दादरा नगर हवेली सीट से शिवसेना प्रत्याशी कलाबेन देलकर मोहनभाई को अब तक 116834वोट मिले हैं. उनके बाद सबसे ज़्यादा 66157 वोट बीजेपी उम्मीदवार गवित महेशभाई को मिले हैं.

इस सीट के उपचुनाव में शिवसेना की ओर से यहां से सात बार सांसद रहे मोहन देलकर की पत्नी कलावती देलकर जबकि बीजेपी की तरफ़ से आदिवासी युवा चेहरा महेश गावित खड़े हुए थे.

वहीं यहां के उपचुनाव में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना की साथी कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया था. कांग्रेस की तरफ़ से महेश ढोड़ी मैदान में हैं. अब तक ढोड़ी को 6060 वोट प्राप्त हुए हैं.