ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

Rashifal Today 04 नवंबर 2021:चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा¡

Rashifal Today 04 नवंबर 2021:चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा¡

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास बनाने की कला को सिखना होगा। लोगों से आज अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपका कोई और रुका हुआ काम बनने की संभावना है। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी और ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा। आज के दिन आप  अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको संतोष बनाए रखना होगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप किसी वृद्ध व्यक्ति की मदद से विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के समर्थन में आज इजाफा होगा, जिसका उन्हें अवश्य लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित या व्यापार के लिए किसी छोटी व लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको अपनी मूल्यवान वस्तु का ध्यान देना होगा, क्योंकि खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको अक्समात अधिक मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप यदि किसी कार्य के लिए सलाह लेंगे, तो आप के लिए सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोतों को उत्पन्न करने का होगा। ऑफिस में आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वही आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी कार्य के अटक जाने से अचानक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं। दैनिक व्यापारियों को आज का सामना करना पड़ सकता है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-09-03 at 7.26.21 AM
WhatsApp Image 2025-09-03 at 7.07.47 AM
WhatsApp Image 2025-09-02 at 10.51.38 PM
WhatsApp Image 2025-09-02 at 10.47.11 PM
WhatsApp Image 2025-09-02 at 10.40.50 PM
ABHYANTA DIWAS new (1)_page-0001

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाते हैं, तो दोपहर के बाद बनाएं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों तरफ का वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों का आज मान सम्मान बढ़ सकता है। आज आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप राहत की सांस लेंगे। आज आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप  डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके परिवार के सदस्यों की खुशियां भी बढ़ी नजर आएंगी। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई फरमाइशे कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार में अपने धन को किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर निवेश करेंगे, तो वह डूब सकता है। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। आज आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,  लेकिन आपको अपनी किसी संपत्ति संबंधित संबंधित विवाद में पड़ने से आज बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज के दिन कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने मन से यदि किसी नई खोज को करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आज आप किसी धन  उधार देने की सोच रहे हैं,तो आज आपको उससे बचना होगा। ससुराल पक्ष से आज पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके परिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। आजीविका के शिक्षा में क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता अवश्य मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई अतिथि आगमन हो सकता है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपको भविष्य के चिंता सता सकती है। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि कोई घरेलू वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पढ़ने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपका संतान के कामों की चिंता में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। आज आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। यदि आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में यदि कई दिनों से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज आपकी माता जी की मदद से समाप्त होता दिख रहा है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ भविष्य की योजना बना सकते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!