रजनीकांत की फ़िल्म ‘अन्नात्थे’ रिलीज़, फैन्स ने मनाया जश्न
सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म अन्नात्थे आज रिलीज़ हो गई है.
सन पिक्चर्स ने दावा किया है कि यह 1100 से अधिक विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है और विदेशों में किसी भी तमिल फ़िल्म की सबसे बड़ी रिलीज़ है.
अपने एक ट्वीट में सन पिक्चर्स ने लिखा, “अन्नात्थे को सिर्फ़ अमेरिका में ही 677 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा.”
दीपावली के दिन अन्नात्थे की रिलीज़ की खुशी में चेन्नई के सिनेमाघर के बाहर रजनीकांत के फैन्स ने जमकर जश्न मनाया.
https://twitter.com/ANI/status/1456085764719054848?s=20











