Advertisement

केंद्र के बाद कई राज्यों ने भी घटाई वैट की दरें, 7 से 17 रुपये तक कम हुए पेट्रोल-डीज़ल के दाम

केंद्र सरकार के पेट्रोल, डीज़ल पर उत्पाद शुल्क घटाने के बाद कई राज्यों ने भी इन पर अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है.

कर्नाटक सरकार ने अतिरिक्त 7 रुपये प्रति लीटर कीमतें कम की हैं. तो यूपी में इसकी कीमतें 12 रुपये तक कम हो गई हैं. वहीं सबसे अधिक कटौती पूर्वोत्तर राज्यों और गोवा में की गई है.

यूपी सरकार ने पेट्रोल पर सात रुपये और डीज़ल पर 2 रुपये वैट कम किया है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब राज्य में पट्रोल और डीज़ल की कीमतें 12 रुपये तक कम हो गई हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोमई ने भी ट्वीट कर बताया कि, “भले ही इससे 2100 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा होगा लेकिन अब कर्नाटक में पेट्रोल लगभग 95.90 रुपये और डीज़ल क़रीब 81.5 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.”

पूर्वोत्तर राज्य असम ने भी पेट्रोल और डीज़ल पर अतिरिक्त 7 रुपये छूट दी है.

त्रिपुरा सरकार ने भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फ़ैसला किया है.

मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, आज के इस फ़ैसले के बाद अगरतला में पेट्रोल 98.33 रुपये और डीज़ल 85.63 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

मणिपुर सरकार ने भी 7 रुपये की अतिरिक्त छूट दी है. मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने बताया कि अब राज्य में पेट्रोल 12 रुपये जबकि डीज़ल की कीमत 17 रुपये कम हो जाएगी.

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी राज्य में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में अतिरिक्त सात रुपये की छूट देने की घोषणा की. राजधानी गैंगटोक में पेट्रोल 110.60 रुपये और डीज़ल 100.80 रुपये प्रति लीटर हो गया था. अब सिक्किम में पेट्रोल 12 रुपये और डीज़ल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा.

गोवा में भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें क्रमशः 12 रुपये और 17 रुपये कम हो गई हैं.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47