ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस सरकार ने केवल अंधेरा और नक्सलवाद दिया है : कौशिक

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बीजापुर जिलें में हुए भाजपा नेता की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बीजापुर की घटना साबित करती है कि प्रदेश में पुलिस की सूचनातंत्र पूरी तरह से नाकाम है, कांग्रेस के लचर नीतियों के कारण एक बार फिर से प्रदेश नक्सलवाद का पांव पसारने लगा है, कांग्रेस सरकार प्रदेश में शांति स्थापित करने में पूरी तरह विफल है। इन चार वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस नक्सलवादियों के खिलाफ कारगर लड़ाई में विफल साबित हुई है। यही कारण है कि नक्सलवादियों ने बीते दिनों में लगतार इस तरह घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होनें कहा कि नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है जिसके चलते नक्सली दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला कर कायराना हत्या को अंजाम देते हैं। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट करें, क्योंकि सरकार में बैठे जिम्मेदार कभी कहते है कि बातचीत से रास्ता निकलेगा, कांग्रेस सरकार ने चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ को केवल अंधेरा और नक्सलवाद दिया है । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा की जब प्रदेश में सरकार थी तब नक्सलवाद के पर पुरी तरह से लगाम कस कर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका था परन्तु कांग्रेस की सरकार ने पुनः उसे निचले स्तर पर धकेल दिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!