Advertisement

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार को अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में अम्बिकापुर जनपद के  मेंड्राखुर्द के गोठान में विधिवत गोवर्धन पूजा किया। पूजा-अर्चना कर गायों को नेपियर घास खिलाया। उन्होंने गोठान में चल रहे मल्टीएक्टिविटी कार्यों सहित बिजली-पानी की व्यवस्था, वर्मी टांका भराव, अजोला टैंक, सौर ऊर्जा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गोठान को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रुप में विकसित करने अधिकारियों को निर्देश दिए।

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

मंत्री सिंहदेव ने मेंड्राखुर्द में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर जनपद सी.ई.ओ. को आवश्यक निर्देश दिए। वे सामुदायिक शौचालय के डिजाइन तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण से बहुत खुश हुए। उन्होंने रास्ते में सड़को के निरीक्षण के दौरान मिट्टी के बहाव को रोकने के लिए अगल-बगल में सोल्डर तथा रोलिंग करने के निर्देश दिए। मेंड्राखुर्द में उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से विस्तार से चर्चा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा मेंड्राखुर्द गोठान में किया गोवर्धन पूजा

साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था- स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव ने हॉस्पिटल की साफ-सफाई के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। घर में तथा शिशुवती व भर्ती महिलाओं लिए उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिलाओं को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं हॉस्पिटल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में आने वाले आमजनों के लिए मूलभूत सुविधा सहित बिजली पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 का टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कोविड-19 टेस्ट करने की सुविधा का भी जायजा लिया। सभी को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बैठाकर सभी को वैक्सीन कराने की कार्यवाही करने की सलाह दी।

उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण– मंत्री  सिंहदेव ने इसके पूर्व आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खैरबार में नवनिर्मित धान उपार्जन केंद्र तथा मंडी बोर्ड के यूरिया संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने आमजनों की समस्या सुनकर तत्काल उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। तत्पश्चात पंचायत मंत्री ने छठ घाट में छठ पूजा की  तैयारियां का जायजा लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता, जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  विनय कुमार लंगेह, सीएमएचओ डॉ पी.एस. सिसोदिया तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57