Advertisement

छठ पूजा में शामिल होने घाटों में कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ लाने का  निर्णय स्वैच्छिक

छठ पूजा में शामिल होने घाटों में कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ लाने का  निर्णय स्वैच्छिक

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिले से कोरोना को मुक्त करने, शत-प्रतिशत टीकाकरण को बढ़ावा देने एवं स्वास्थ्यगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छठ घाट में कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र साथ लाने का निर्णय शांति समिति की बैठक में प्रबुद्धजनों के सहमति से लिया गया था। छठ महापर्व में जनआस्था को मद्देनजर रखते हुए कोरोना का टीका अभी तक किन्ही कारणों से नही लगवा पाए है वे भी कोरोना दिशा-निर्देश का पालन करते हुए छठ घाटों में जा सकते है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने बताया कि छठ घाटों में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण एवं कोरोना महामारी से बचने के लिए स्वास्थगत कारणों को ध्यान में रख कर कोरोना दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर के उपयोग को जरूरी किया गया है। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में सरगुजा जिले में कोरोना मरीजो की संख्या नगण्य है। इसके  बावजूद कोविड का खतरा अभी टला नहीं है।

जिले में अधिक संख्या में अन्य प्रदेश के लोगों का आना-जाना होते रहने के कारण तथा छठ घाट के पानी में कोविड संक्रमण न फैले इसके लिए घाटों पर कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ जाने का निर्णय स्वेच्छा से ले सकते हैं। प्रमाण पत्र साथ लेकर जाने से लोगों मे कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कोविड संक्रमण के खतरे से सतर्क रहने के लिए स्वयं की जागरूकता जरूरी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47