Advertisement

सरगुजा संभाग की खराब सड़कों को लेकर आम नागरिक करेंगे सड़क सत्याग्रह

सरगुजा संभाग की खराब सड़कों को लेकर आम नागरिक करेंगे सड़क सत्याग्रह

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा की खराब व बदहाल सड़कों की स्थिति को देखते हुए तथा सड़कों को ठीक कराने के मांग को लेकर नगर के विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक, कार्मिक तथा साहित्यिक संगठनों ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सभागार में बैठक आहुत की। बैठक में प्रत्येक सत्याग्रही ने भारत माता के चरणों में दो दीप प्रज्ज्वलित कर सड़क सत्याग्रह का श्रीगणेश करते हुए आंदोलन को लक्ष्य प्राप्ति तक ले जाने के लिए आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। बुधवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सभागार मे प्रबुद्ध जन एकत्र हो सड़क सत्याग्रह के माध्यम से सुव्यवस्थित सड़क के लिए अपनी आवाज तेज करने पर सहमति बनी।

इस दौरान आमजनों द्वारा खराब सड़क की स्थिति से भुगतनी पड़ रही पीड़ा से त्रस्त होकर सड़क सत्याग्रह आंदोलन के मंच निदेशक डाॅक्टर योगेन्द्र गहरवार ने कहा कि अब सड़कों का अत्याचार नहीं सह सकेंगे। नेतृत्व कर्ताओं ने खाली स्थान छोड़ दिया तो मुझे इस मंच का नेतृत्व करना पड़ रहा है साथ ही खराब सड़कांे का जो दर्द है उसे मैंने कई मामलों में महसूस किया है, किन्तु इस मंच की आवाज आप सभी को बढ़ानी है। मंच में उपस्थित लोगों ने इस बात की सहमति दी कि जो भी नेता मंत्री सड़क मार्ग से अंबिकापुर आएगा उसे फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा और अगर रेल या हवाई जहाज से मंत्री आता है तो उसे काला झंडा भी दिखाया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसके अलावा 28 को लगभग 10 हजार लोगों के द्वारा बदहाल सड़कों को लेकर आवाज उठाए जाने पर भी चर्चा की गई। सड़क सत्याग्रह की शुरूआत उपस्थित कई लोगों ने खराब सड़कों को लेकर अपनी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कई सुझाव भी दिए और इस सत्याग्रह कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने सहमति दी। सड़क सत्याग्रह संयोजक मण्डल का बनाकर सरगुजा संभाग के सड़कों की दैनिय स्थिति पर ध्यानाकर्षण एवं आम आदमियों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए सरगुजा संभाग के केन्द्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री राज्यसभा सांसद एवं विधायकों केा पत्र प्रेषित किया जायेगा तथा सरगुजा संभाग की खराब सड़कों की विस्तृत जानकारी के साथ अवगत कराया जायेगा।

इस दौरान त्रिलोचन सिंह बाबरा, लेखराज अग्रवाल, कृष्णानंद तिवारी, चंद प्रताप सिंह, राजेश सिंह सिसोदिया, सुजान बिंद, महेन्द्र सिंह टुटेजा, रविंद्र तिवारी, आनंद सिंह यादव, कैलाश मिश्रा, उमेश पांडे, प्रभा सिंह यादव, रीता कुर्रे, गोपाल पाण्डेय, सीपी सिंह, वंदना दत्ता, विवेक दुबे, डाॅ0 अपेक्षा सिंह, आभा सिंह, आनंद गुप्ता, अजीत अग्रवाल, रविन्द्र तिवारी, संजीव वर्मा, विकास सिंह, शुभम अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पार्षद मनोज कंसारी, सहित भारी संख्या में लोग उस्थित रहे। सड़क सत्याग्रह के इ समंच का संचालन नरेन्द्र सिंह टुटेजा ने किया। सभी से आव्हान कर कहा गया कि इस सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ने के लिए फेसबुक पर ज्वाईन कर सकते हैं एवं व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने हेतु मो. 9542344694, 7067277032 पर मिस काॅल कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57