Advertisement

कोरिया : कलेक्टर श्री राठौर ने नगरपालिक निगम चिरमिरी के तीन वार्डों में घोषित किये कन्टेनमेंट ज़ोन।

कलेक्टर राठौर ने नगरपालिक निगम चिरमिरी के तीन वार्डों में घोषित किये कन्टेनमेंट ज़ोन

एसडीएम पी.व्ही. खेस्स कन्टेनमेंट ज़ोन के प्रभारी अधिकारी नियुक्त

कोरिया 21 मार्च 2021/ वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्वस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। कलेक्टर श्री एसएन राठौर के द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी, के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव अनुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 13 चंद्रशेखर वार्ड के टॉकिज रोड, हल्दीबाड़ी चिरमिरी में 05 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये
जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये, नगर पालिक निगम
चिरमिरी के वार्ड कमांक 13 चंद्रशेखर वार्ड के टॉकिज रोड, हल्दीबाड़ी चिरमिरी के पास से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 02.04.2021 तक के लिए कन्‍टेनमेंट जोन घोषित किया जाता है।
इसमें पूर्व दिशा में तापस भट्टाचार्य का मकान, पश्चिम दिशा में टसीम सरकार का मकान, उत्तर दिशा में कमल जैन का गोदाम तथा दक्षिण दिशा में माणिक भद्रा के मकान तक क्षेत्र शामिल है।

नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 06 गंगाधर तिलक वार्ड के कोरिया कॉलरी हाई स्कूल के सामने भी 06 मरीज का जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 06 गंगाधर तिलक वार्ड के कोरिया कॉलरी हाई स्कूल चिरमिरी के पास से निर्धारित परिधि क्षेत्र को कलेक्टर श्री राठौर द्वारा कन्‍टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में कोरिया हुनमान मंदिर, पश्चिम दिशा में नीलेश हेयर कटिंग (नाई की दुकान), उत्तर दिशा में लल्लू लाल अग्रवाल का मकान तथा दक्षिण दिशा में श्री राधा कृष्ण मंदिर, कोरिया कॉलरी तक का क्षेत्र शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 35 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के न्यू माईनस, सुभाष कालोनी डोमनहिल चिरमिरी में 05 मरीज का जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये,
नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 35 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के न्‍यू माईनस, सुभाष कालोनी डोमनहिल चिरमिरी के पास निर्धारित परिधि क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें पूर्व दिशा में अवध बिहारी तिवारी का मकान, पश्चिम दिशा में नाला, उत्तर दिशा में विजय कुमार मिश्रा का मकान तथा दक्षिण दिशा में शहवाज खान का मकान शामिल है। उक्त सभी परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 02.04.2021 तक के लिए कन्‍टेनमेंट जोन घोषित किया जाता है।
कलेक्टर श्री राठौर के द्वारा जारी आदेश के अनुसार आम नागरिकों का उक्त क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में अनुविभागीय दण्डाधिकारी खड़गवां-चिरमिरी, श्री पी. व्ही. खेस्स, मो. नं. 9977875252 को नियुक्‍त किया जाता है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05