Advertisement

कोरिया : शिक्षक फेडरेशन के द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित।


कोरिया/ सातवे वेतनमान के एरियर्स के तीसरे किश्त का भुगतान करने सरकार के निर्णय का छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं कोरिया जिला अध्यक्ष रविन्द्रनाथ तिवारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि दिसंबर 2020 में राज्यव्यापी कलम रख मशाल उठा आंदोलन में कर्मचारी-अधिकारियों के अभूतपूर्व सहभागिता और भावनात्मक एकजुटता के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है। होली त्यौहार के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय, वर्तमान एवं तत्कालीन सेवारत कर्मचारी-अधिकारियों के लिए उत्साहवर्धक है। विगत वर्ष के समय जिस तरह शिक्षक फेडरेशन के द्वारा विद्यालय के सभी गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रही भविष्य में इसी प्रकार फेडरेशन के द्वारा अध्ययन अध्यापन के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य रूप से करते रहेंगे
उन्होंने जानकारी दिया कि 1 जनवरी 2016 से लागू हुए सातवे वेतनमान को छत्तीसगढ़ शासन ने भी अपने कर्मचारी-अधिकारियों के लिए प्रभावशील किया था। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2017 के वेतन से आर्थिक लाभ एवं 1जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक कुल 18 माह के बकाया वेतन के एरियर्स को 6 किश्तों में भुगतान करने का निर्णय सरकार ने लिया था। निर्णयानुसार प्रथम किश्त 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2016,दूसरा 1 अप्रैल 2016 से 30 जून 2016, तीसरा 1 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 , चौथा 1 अक्टूबर 2016 से 31 दिसम्बर 2016,पांचवा 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 एवं छठवाँ 1 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तय हुआ था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57