Advertisement

धमतरी : राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 12 लाख रूपए किए गए स्वीकृत

धमतरी : राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 12 लाख रूपए किए गए स्वीकृत

कोविड 19 से मृत 24 व्यक्तियों के परिजनों को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी 16 नवम्बर 2021कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत 24 व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल 12 लाख रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें दिनेश शर्मा की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती सुशीला शर्मा को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह श्रीमती नीरा यादव की मृत्यु पर आवेदक सुश्री रत्ना यादव, रूद्रनारायण साहू की मृत्यु पर आवेदक श्रीमती प्रभा साहू, श्रीमती किरणलता साहू की मृत्यु पर कुलेश्वर साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किया गया है। साथ ही श्रीमती कुमार बाई साहू की मृत्यु पर आवेदक भरत कुमार साहू, प्रताप राव गायकवाड़ की मृत्यु पर श्रीमती जागृति गायकवाड़ को 50-50 हजार रूपए की राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किया गया है। श्रीमती रागिनी विनय सिंग और विनय कांत सिंग की मृत्यु कोविड 19 से होने पर आवेदक विराट विजय सिंग को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किया गया है। श्रीमती शांता ठोकने की मृत्यु पर आवेदक मनीष ठोकने, अनिल प्रदीप कुमार की मृत्यु पर वेणु हरिशचन्द्र, संजय खरे की मृत्यु पर श्रीमती सीमा खरे, श्रीमती संगीता खरे की मृत्यु पर आवेदक श्रीमती काशी बाई खरे को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किया गया है।
                इसी तरह विनोद शर्मा की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती त्रिवेणी शर्मा, गयुर अहमद की मृत्यु पर श्रीमती वहीदो बानो, रमेश कुमार हिशीकर की मृत्यु पर श्रीमती सुधा हिशीकर, श्रीमती छबी गायकवाड़ की मृत्यु पर महेन्द्र राव गायकवाड़ को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किया गया है। साथ ही श्रीमती वहीदा बानो की मृत्यु पर आवेदक नजीम उद्दीन, पुरूषोत्तम लाल की मृत्यु पर प्रदीप कुमार गुप्ता, गंगाराम बंजारे की मृत्यु पर श्रीमती अंकलहीन बाई, श्रीमती लीला नानकानी की मृत्यु पर आवेदक सुन्दर दास, सतीश चन्द्र त्रिपाठी की मृत्यु पर आवेदक श्रीमती किरण त्रिपाठी, श्रीमती शबनम रिजवी की मृत्यु पर आवेदक एैनी रिजवी, श्रीमती कुरैशी तरन्नुम की मृत्यु पर श्री मोहम्मद अशफाक और श्री गोविन्द राव बाबर की मृत्यु पर आवेदक श्रीमती मकु बाबर को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किया गया है। गौरतलब है कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी धमतरी द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57