Advertisement

जगदलपुर : धान के अवैध परिवहन व खरीदी पर लगाम कसने के बरतें कड़ी चौकसी : धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर बंसल ने दिए निर्देश

जगदलपुर : धान के अवैध परिवहन व खरीदी पर लगाम कसने के बरतें कड़ी चौकसी : धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर बंसल ने दिए निर्देश

जगदलपुर, 16 नवम्बर 2021आगामी एक दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और बिक्री पर लगाम कसने के लिए कड़ी  चौकसी बरतने के निर्देश कलेक्टर रजत बंसल ने दिए। कलेक्टर श्री बंसल ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी भी उपस्थित थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

     कलेक्टर बंसल ने बैठक में कहा कि किसानों द्वारा किए गए वास्तविक बोनी के अनुसार ही धान की खरीदी करें। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों पर निगरानी रखने के साथ ही पड़ोसी राज्य ओड़िसा से धान के आवक की संभावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त चैकसी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के दौरान विभिन्न स्थानों में स्थैतिक निगरानी दलों को तैनात करने के साथ ही अधिकारियों को निरंतर क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन के संबंध में भी जानकारी ली।
    कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को सम्पूर्ण व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्रों में पेयजल, बैठक, स्वच्छता, कम्प्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण, विद्युत तथा खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा,  जगदलपुर और बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी, खाद्य नियंत्रक, कृषि विभाग के उप संचालक,  जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारी संस्था के जिला पंजीयक,  जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, कृषि उपज मंडी के सचिव, नगर सेना के जिला सेनानी तथा सभी तहसीलदार उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57