Advertisement

रायपुर : मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया मोंगरा बैराज का मुआयना

राजनांदगांव : मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया मोंगरा बैराज का मुआयना

प्रस्तावित नये प्रोजेक्ट के संबंध में अधिकारियों से की चर्चा

राजनांदगांव, 17 नवम्बर 2021कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज पहुंचकर बांध के स्ट्रक्चर सहित अन्य संरचनाओं का अवलोकन किया।  उन्होंने बैराज में अधिकारियों से बैराज के कमांड एरिया में आने वाले क्षेत्र और सिंचित रकबे की जानकारी ली। उन्होंने बैराज में जलभराव की क्षमता, कुल निर्मित एरिया सहित जलभराव की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री चौबे ने अधिकारियों से बैराज में केज कल्चर से मछलीपालन की गतिविधि के बारे में भी जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    मंत्री चौबे ने इस दौरान बैराज के गेट खोलने की तकनीकी प्रक्रिया को भी देखा। बैराज में 10 गेट है। प्रत्येक 2 गेट पर एक कन्ट्रोलर है, जिससे गेट खोला जाता है। मंत्री चौबे ने बरसात के पूर्व प्रत्येक कन्ट्रोलर का ट्रायलर करने भी कहा जिससे समय पर बिना कोई दिक्कत के गेट खोला जा सके।
बैराज के नवीन प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स मैम्प का किया अवलोकन
    मंत्री चौबे ने इस दौरान मोंगरा बैराज के विस्तारीकरण एवं नवीन प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स मैम्प का अवलोकन किया। मैम्प में नए विस्तारित क्षेत्र सहित नहर लाइनिंग, सिंचित क्षेत्र, प्रभावित क्षेत्र को दर्शाया गया है।
    मंत्री चौबे से मोंगरा के ग्रामीणों ने भेंट कर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने मोंगरा से बैराज तक पक्की सड़क, नवीन केनाल, मंदिर निर्माण व हाई स्कूल की मांग की। मंत्री चौबे ने ग्रामीणों को उनकी मांग पर मंदिर निर्माण व सड़क निर्माण करने हेतु अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने कहा। बैराज क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए भी आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47