खाद्य मंत्री ने किया लघु वनोपज सहकारी कार्यालय भवन का उद्घाटन

खाद्य मंत्री ने किया लघु वनोपज सहकारी कार्यालय भवन का उद्घाटन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने गुरूवार को मैनपाट जनपद के कमलेश्वरपुर में नव-निर्मित प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव मुख्य वन संरक्षण विनाश श्रीवास्तव, वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल, एसडीएम अनमोल टोप्पो सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। नव-निर्मित कार्यालय भवन का निर्माण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा नरवा विकास योजना के अंतर्गत 9 लाख 65 हजार रुपये की लागत से किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राम पैगा, सुपलगा, आमगांव एवं मालतीपुर के ग्रामीणों को सामूहिक कार्यक्रम हेतु सामग्री का वितरण भी किया गया।