Advertisement

रायपुर : ‘इंदु’ से ‘इंदिरा’ तक का सफरनामा

रायपुर : ‘इंदु’ से ‘इंदिरा’ तक का सफरनामा

जनसंपर्क विभाग की ओर फोटो प्रदर्शनी
नयी पीढ़ी में श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जानने दिखा रुझान
     

रायपुर, 19 नवम्बर 2021पिता पंडित जवाहरलाल नेहरु के लिए इंदु से लेकर देश के लिए आयरनलेडी इंदिरा गांधी तक का सफर तय करने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को दिखाने का प्रयास किया गया। फोटो प्रदर्शनी के दौरान लगातार हर उम्र के लोग प्रदर्शनी को देखने पहुंचते रहे, लेकिन श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जानने के लिए नयी पीढ़ी का रुझान खासतौर से देखने को मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदर्शनी में पहुंचे रमेश यादव, मन्नू शर्मा, अभिषेक सिंह ने कहा कि, उन्होंने कई बार स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बारे में सुना और पढ़ा है लेकिन प्रदर्शनी में पहुंचकर उन्हें कई नयी जानकारियां मिली हैं। इन युवाओं ने कहा कि उन्हें अब जाकर पता चल रहा है कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। अंतरिक्ष कार्यक्रम, बैंकों के राष्ट्रीयकरण की दिशा में नवप्रयोग में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्रदर्शनी देखने पहुंचे अरविंद कुमार साहू ने भी कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में नयी जानकारियां उन्हें यहां मिली हैं। दूसरी ओर रायपुर निवासी आकाश शर्मा अपनी नन्ही बिटिया को लेकर फोटो प्रदर्शनी में पहुंचे थे और बिटिया को श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बारे में बता रहे थे। इस फोटो प्रदर्शनी में पहुंचने वाले लोगों ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी लगती रहनी चाहिए, जिससे कुछ नया जानने-सीखने को मिले। युवाओं ने देश के लिए योगदान देने वाले अन्य महापुरुषों से जुड़ी प्रदर्शनी आयोजित करने की उम्मीद जताई, जिससे युवाओं को महापुरुषों के योगदानों के संबंध में रोचक जानकारी मिल सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57