काम के लिए सदा तैयार रहने वाला कार्यकर्ता था संजीत- ललन प्रताप सिंह

काम के लिए सदा तैयार रहने वाला कार्यकर्ता था संजीत- ललन प्रताप सिंह

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख व पूर्व छात्र नेता स्व. संजीत सिंह को आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दीl संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा में संजीत सिंह को श्रदांजलि देते समय कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के आंखों में आंसू छलक आयेl गमगीन माहौल में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरल, सहज व व्यवहार कुशलता के धनी प्रिय संजीत काम के लिए हमेशा तैयार रहने वाले कार्यकर्ता थे, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देl

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा परिवार के लिए यह अत्यंत दुःखद समय है, हमने एक ऊर्जावान विचारधारा से जुडा सशक्त कार्यकर्ता खो दियाl इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संजीत को गए सात दिन हो गए पर पीडा तनिक भी कम नहीं हुई है, चौतरफा जीवंत संबंध रखने वाले संजीत जैसे कार्यकर्ता विरले होते हैंl इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक कर्मठ जूझारू कार्यकर्ता जो पार्टी के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहता था हमने खो दियाl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा तक उसकी यात्रा में संजीत को कभी किसी से शिकायत नहीं रही, वो हर परिस्थिति में खुश रहने वाला कार्यकर्ता थाl इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने अपनी श्रद्दांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संजीत जैसे समर्पित कार्यकर्ता के असमय चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई हैl श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, संतोष दास, विकास पांडेय, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल सिंह, संजय सोनी, विश्विजय तोमर प्रमुख थेl

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने कियाl इस अवसर पर त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, रामप्रवेश पांडे, अजय सिंह, सर्वैश तिवारी, विनोद दुबे, अभिषेक शर्मा, कैलाश मिश्रा, मनीष सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, पंकज गुप्ता, निलेश सिंह, छोटू थामस, दूधनाथ गोस्वामी, संजू वर्मा, मनीष बारी, शोलू सिंह, वीरेन्द्र बघेल, कृष्ण कुमार शर्मा, शुभांगी बिहाडे, संगीता सोनी, प्रिया सिंह, सोनू तिग्गा, अंकित तिर्की, गोलू यादव, संजय त्रिपाठी, प्रवीण गुप्ता, विशाल सिंह, अनुराग शुक्ला, शानू कश्यप, चंदन शुक्ला, गोल्डी बिहाडे, मनीष दुबे,सतीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे..