Advertisement

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए ढाई करोड़ से अधिक टीके लगे

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए ढाई करोड़ से अधिक टीके लगे

1.68 करोड़ को पहला टीका, 85 लाख लोगों ने दोनों टीके लगवाए

45 वर्ष से अधिक के 41.4 लाख और 18 से 44 आयु वर्ग के 38.17 लाख लोग लगवा चुके हैं दोनों टीके 

रायपुर. 19 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (18 नवम्बर तक) ढाई करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश भर में कुल दो करोड़ 52 लाख 50 हजार 302 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 67 लाख 50 हजार 713 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 85 लाख नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 92 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 77 प्रतिशत नागरिक पहला टीका लगवा चुके हैं। इन दोनों आयु वर्गों में पहला टीका लगवा चुके क्रमशः 65 प्रतिशत और 39 प्रतिशत लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। राज्य में 45 वर्ष से अधिक के 41 लाख 39 हजार 664 और 18 से 44 आयु वर्ग के 38 लाख 17 हजार 199 लोग कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा चुके हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05