Advertisement

नारायणपुर : राजीव युवा मितान क्लब द्वारा श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर अवार्ड समारोह संपन्न

नारायणपुर : राजीव युवा मितान क्लब द्वारा श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर अवार्ड समारोह संपन्न

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जीवनी पर आधारित लघु फिल्म किया गया प्रदर्शन

नारायणपुर, 19 नवंबर 2021राजीव गांधी युवा मितान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावाधान में जिला मुख्यालय नारायणपुर में आज स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयरन लेडी इंदिरा गाँधी अवार्ड समारोह 2021 का आयोजन ऑडिटोरियम बालक क्रीडा परिसर मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थी, जिन्होंने विशम परिस्थितियों में भी अपने धैर्य और साहस को कायम रखा। उन्होंने अपनी दृढ़ निर्णय क्षमता और अपनी बुद्धिमता से विशम परिस्थितियों को अपने अनकूल बनाया। उनकी इस सराहनीय क्षमता के कारण ही उन्हें आयरन लेडी कहा जाने लगा और विपक्ष भी उनकी तारीफ किया करते थे। ऐसी महान विभूति को विधायक श्री चंदन कश्यप ने नमन करते हुए कहा कि देश के बैंकों का राश्ट्रीयकरण करने का श्रेय श्रीमती इंदिरा गांधी को है। यही नहीं उन्होंने प्रीवी पर्स को भी समाप्त किया, गरीबी उन्मूलन की दिशा में कदम उठाये और देश को एक नयी दिशा दी। कार्यक्रम के आरंभ में जनसंपर्क विभाग द्वारा इंदिरा गांधी के जीवनी पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रमोद नेलवाल, कलेक्टर धर्मेश साहू, सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर  स्वामी व्याप्तानंद महाराज, वरिश्ठ साहित्यकार एवं अधिवक्ता शिवकुमार पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, संजय राय, महेश पाठक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने इंदिरा जी के दिखाये मार्ग पर चलने का आग्रह महिलाओं से किया और सम्मानित की गयी महिलाओं को बधाई दी। वहीं वरिश्ठ साहित्यकार शिवकुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां उपस्थित महिलायें भी इंदिरा गांधी की तरह ही काम करें और अपने आप को किसी से कम ने समझे, देश में महिला एवं पुरूश को समान अधिकार प्राप्त है। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जीवनवृत्त पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हरितक्रांति की षुरूआत करायी, वहीं बैंकों का राश्ट्रीयकरण भी कराया। उन्होंने उत्पन्न तत्कालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कठोरता के साथ निर्णय लेकर देश में अपातकाल लागू किया। वहीं सचिव रामकृश्ण मिशन आश्रम स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कहा कि जिले में सफलतापूर्वक संचालित रामकृश्ण मिशन आश्रम संस्थान इंदिरा जी की कल्पना का मूर्त स्वरूप है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि इंदिरा जी सदैव अपने निर्णय पर अडिग रही। उसी की बदौलत आज हम अपने देश पर गर्व करते हैं। उन्होंने ही देशवासियों की भावनाओं को ऊंचा उठाया। कलेक्टर ने जिले में उत्कृश्ट काम कर जिले का सशक्त बनाने में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किये जाने पर बधाई व षुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक श्री अमित भद्र ने कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
आयरन लेडी इंदिरा गांधी अवार्ड 2021 के अवसर पर जिले में उत्कृश्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें महिला नव आरक्षक श्रीमती सोनी मेटावी, मेडिकल आफिसर डॉ शिवांगी सिंगरॉल, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती षैल उसेण्डी, सहायक शिक्षिक श्रीमती रंजीता नाग, ए.एचओ सुश्री रीना देवांगन, सहायक शिक्षक श्रीमती कविता हिरवानी,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती देशांत्री भद्र, महिला आरक्षक श्रीमती सुशीला भगत और मितानिन श्रीमती बुधनबाई बेलसरिया षामिल है। इसी प्रकार विशेश सम्मान जिले की महिला आरक्षक श्रीमती रसनी दुग्गा, खिलाड़ी सुश्री कमलेश्वरी पोटाई, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री निशा निशाद, सफाई कर्मी सुश्री बीना भारती, श्रमिक श्रीमती मंगलीबाई कुमेटी और खेतीहर मजदूर एवं गृहणी श्रीमती कमलदई भंडारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने इंदिरा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का षुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण प्रसाद साहू ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन राजीव युवा मितान कलब के सह संयोजक बोधन देवांगन ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल, खेल अधिकारी अशोक उसेण्डी, नायब तहसीलदा मुकेश ठाकुर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकायें, स्कूली बच्चे एवं युवा उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05