योग आश्रम दर्शनीय स्थल में संपन्न हुई वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

योग आश्रम दर्शनीय स्थल में संपन्न हुई वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

P.S.YADAV//ब्यूरो चीफ/सरगुजा// उदयपुर सरगुजा विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत विकी स्थित दर्शनीय एवं योग स्थल में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा की लोक कला तथा करमा नृत्य उत्सव को जीवंत रखने एवं संवर्धित करने हेतु कार्यक्रम संपन्न किया गयाl

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कार्यक्रम विकासखंड उदयपुर के अनेक ग्राम पंचायतों से नर्तक दल एवं अन्य कलाकारों ने अपने वादयंत्रों के साथ टाइम 8:00 बजे से ही ढोल धमाकों के साथ सदियों पुराने लोकगीतों का मंचन बाजे गाजे के साथ किया, जिसमें महिला समिति बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में अपने भरपूर सभा गीता जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनायाl कार्यक्रम का आयोजन योग आश्रम समिति द्वारा किया गयाl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ज्ञातव्य हो कि गत 2005 से उक्त स्थल को विकासखंड का चौथे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने तथा आम जनता की सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल के रूप में संवर्धित करने का बीड़ा ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति द्वारा प्रारंभ किया गयाl इस संदर्भ में समिति सचिव भरत लाल गुप्ता ने बताया कि समाज में राजनीति तथा व्यक्तिगत द्वेष दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है जिसकी समाधान हेतु एक मानव समागम सांस्कृतिक विरासत के रूप में आयोजित कार्यक्रम में भाईचारे तथा एकता के सूत्र में व्यक्ति परिवार तथा समाज को जोड़ना हमारा प्रमुख उद्देश्य हैl

भूतपूर्व सरपंच विनोद सिंह पोर्ते अपने कार्यकाल में उक्त स्थल की कायाकल्प को ग्राम पंचायत एवं योग आश्रम समिति के साथियों का विशेष योगदान बताते हुए शासन प्रशासन से पूरा सहयोग की अपेक्षा किया है, पूरी रात आसपास के ग्रामों से लोगों का तांता लगा रहाl कार्यक्रम स्थल में अपार भीड़ को देखते हुए वाहन इत्यादि को अन्यत्र स्थानों पर ले जाने को एवं प्रशासन को उक्त स्थल को समतलीकरण एवं लाइट व्यवस्था एवं सामुदायिक भवन बनाए जाने तथा पिकनिक स्पॉट बनाए जाने की मांग क्षेत्र की जनता द्वारा किया गया हैl आज 20 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया गया है जिसमें इच्छुक समस्त जनता से सर सम्मान उपस्थित होने को कहा गया हैl