Advertisement

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 नगरीय निकायों में 67 करोड़ रूपए के विकास कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ।

11 नगरीय निकायों में 67 करोड़ रूपए के विकास कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 11 नगरीय निकायों में 67 करोड़ रूपए के विकास कार्याें का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमे नगर पालिका निगम बीरगांव में 21 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से 17, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में 5 करोड़ रूपए की लागत से 40, नगर पंचायत नरहरपुर में 3 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 23 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। इसी प्रकार नगर पंचायत मारो में 2 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से 6, नगर पालिक परिषद बैकुण्ठपुर में 5 करोड़ रूपए की लागत से 40, नगर पालिका परिषद शिवपुरचर्चा में 6 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से 31, नगर पंचायत भैरमगढ़ में 2 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से 13, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 9 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से 81, नगर पंचायत प्रेमनगर में 3 करोड़ रूपए की लागत से 10, नगर पंचायत कोंटा में 3 करोड़ रूपए की लागत से 61 और नगर पंचायत भोपालपटनम में 4 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से 35 कार्य शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47