Advertisement

योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों को पहुंचाएं लाभ-  अध्यक्ष पटेल

योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों को पहुंचाएं लाभ-  अध्यक्ष पटेल

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पटेल ने कहा कि शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि उसका लाभ सभी किसानों तक पहुंच सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। अध्यक्ष पटेल ने कहा कि गांव से बाहर कमाने-खाने जाने वाले ग्रामीणों को उनके घर-बाड़ी में स्वरोजगार के अवसर देकर उन्हें बाहर जाने से रोकना है। लघु सीमांत किसानों को उद्यानिकी विभाग के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है। इससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समीक्षा बैठक में लघु सीमांत किसानों की उन्नति के लिए शासन के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की प्रगति के संबंध में सभी ब्लॉक के उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गई। जनपद स्तर के अधिकारियों से उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत चलने वाले नर्सरी, गोठान, मॉडल गोठान, सामुदायिक बाड़ी विकास योजना, सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना, पौधरोपण, कम्युनिटी फेंसिंग योजना तथा अन्य बागवानी फसलों के उत्पादन पर विस्तार से चर्चा किया।

उन्होंने मीटिंग के दौरान कई किसानों से टेलीफोनिक चर्चा कर उनके द्वारा विभाग से लिये जा रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सम्मिलित किये गए किसानों को मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल,  अनुराग पटेल,  दुखवा राम पटेल,  हरिलाल पटेल, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक  केएस पैकरा सहित उद्यान विभाग के अधिकारी  तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47