स्वास्थ्य मंत्री ने ऑनलाइन जुड़कर मितानिन दिवस की दी बधाई

स्वास्थ्य मंत्री ने ऑनलाइन जुड़कर मितानिन दिवस की दी बधाई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने 23 नवंबर को मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर मितानिनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सभाकक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की वर्चुअल उपस्थिति में मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जिले से वरिष्ठ मितानिनों को सम्मानित किया गया एवं उनके कार्यों की सराहना की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

स्वास्थ्य मंत्री ऑनलाइन जुड़े हुए थे और उन्होंने उपस्थित मितानिनों से बातचीत की। मितानिनों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया जिसका त्वरित समाधान मंत्री सिंहदेव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ आमीन फिरदौसी, डॉक्टर वर्षा, शेखर राव, डॉ प्रीति मानिकपुरी, प्रशांत कश्यप, अजय राजवाड़े, शिव तिर्की तथा मितानिन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।