Advertisement

कोण्डागांव : कलेक्टर ने तृतीय एवं चतुर्थवर्ग कर्मियों हेतु समयावधि में पदोन्नति एवं वेतनमान वृद्धि के दिये निर्देश

कोण्डागांव : कलेक्टर ने तृतीय एवं चतुर्थवर्ग कर्मियों हेतु समयावधि में पदोन्नति एवं वेतनमान वृद्धि के दिये निर्देश

कोण्डागांव, 02 दिसम्बर 2021कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में तृतीय एवं चतुर्थवर्ग कर्मचारियों के पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान के संबंध में विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को कर्मचारियों के पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान की कार्यवाही करने हेतु तृतीय एवं चतुर्थवर्ग कर्मचारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने एवं निश्चित समयावधि में सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान के लाभ देने हेतु निर्देश दिये। इसके साथ ही डीआईओ को तृतीय एवं चतुर्थवर्ग कर्मचारियों की सूची को गूगल शीट में संधारित करने एवं प्रतिवर्ष उसमें अपडेट करने के भी निर्देश दिये गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

    इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक 06 माह में कर्मचारियों के पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान के संबंध में विभागीय पदोन्नति समिति को जांच करने के भी निर्देश दिये। इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, सहायक आयुक्त संकल्प साहू, डीडी वैटनरी शिशिरकांत पाण्डे, डीडी सांख्यिकी सिपरियानुस कुजूर, डीएमसी महेन्द्र पाण्डे, सहायक संचालक मत्स्य पालन मानसिंह कमल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57