Advertisement

Surjpur News: अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के विरूद्व सूरजपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बीते बुधवार को चौकी लटोरी की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम करवां में गौठान के पास घेराबंदी कर हीरो स्पलेंडर मोटर सायकल सहित ग्राम बड़वार, थाना रमकोला निवासी 26 वर्षीय एजाज हुसैन व 19 वर्षीय वकील अख्तर को पकड़ा जिनके कब्जे से 140 नग नशीली ईस्कूफ कफ सिरप जप्त किया गया जिसकी कीमत 20860/- रूपये है। नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए दोनों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57