छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News : जल जीवन मिशन संचालक ने पाईप लाईन विस्तार कार्यों का किया निरीक्षण।

रायपुर : जल जीवन मिशन संचालक ने पाईप लाईन विस्तार कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर, 02 दिसम्बर 2021राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की तेजी से की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन संचालक एस.प्रकाश ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के विकासखण्ड़ मरवाहीे के ग्राम सेमरदर्री में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होने पाईप लाईन विस्तार, घरेलू नल कनेक्शन, उच्च स्तरीय पानी टंकी एवं शालाओं में रनिंग वाटर के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्वच्छता समिति के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों को जिले में और बेहतर क्रियान्वयन करने के संबंध में अधिकारीयों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता एच.आर.मर्सकोले, कार्यपालन अभियंता आर.के.उरांव, सहायक अभियंता पी.के.पाठक, उप अभियंता यू.एस.पवार एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, ग्रामीणजन एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्य मौजूद थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!