Advertisement

Surjpur News: नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने वाले आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने वाले आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सूरजपुर गत 04.12.21 को ग्राम कौशलपुर निवासी छत्रपाल साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रूनियाडीह निवासी भुपेन्द्र विश्वकर्मा सन् 2019 में इसके दुकान रामानुजनगर आया था जहां पर इसे एवं इसके साथियों को कई विभाग में अच्छा जान पहचान है नौकरी लगवा दूंगा कहकर प्रार्थी एवं 4 अन्य लोगों से कुल 11 लाख 86 हजार रूपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिया और नौकरी नहीं लगवाया तथा टालमटोल करते रहा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी भूपेन्द्र विश्वकर्मा के विरूद्व थाना रामानुजनगर में धारा 420 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना प्रभारी रामानुजनगर को आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर 4 घंटे के भीतर आरोपी को सूरजपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई बृजेश यादव, आरक्षक रामसागर साहु, अनुज यादव, मनीष साहू, धनंजय साहू, दीपक यादव, वेदप्रकाश राजवाडे व दिवान सिंह सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57