Advertisement

Surjpur News: भविष्य सृष्टि -युवा दृष्टि अभिनव पहल को सफल बनाने शिक्षकों का हो प्रयास…कलेक्टर

भविष्य सृष्टि -युवा दृष्टि अभिनव पहल को सफल बनाने शिक्षकों का हो प्रयास…कलेक्टर

सूरजपुर/04 दिसम्बर 2021/ कॉलेज एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के कैरियर निर्माण, मार्गदर्शन एवं उनके आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से ’’ भविष्य सृष्टि -युवा दृष्टि ’’ जिला प्रशासन का युवाओं के लिए अभिनव प्रयास प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए जिले से समस्त उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गयी।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की पहल पर प्रारम्भ किये जा रहे महत्वकांक्षी कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षको से विभिन्न माध्यमों से संवाद स्थापित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्राचार्यों, अधिकारियों से सलाह एवं चर्चा कर प्रारम्भ हो रहे कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाई गयी। जिसमें कलेक्टर ने कहा भविष्य सृष्टि -युवा दृष्टि अभिनव पहल को सफल बनाने शिक्षकों, प्रचार्यों का पूरा प्रयास हो । जिससे हम जिले के युवाओं को अच्छा भविष्य दे सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवा संवाद के अन्तर्गत अपने स्तर एक प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों का चयन कर लें। प्रति सप्ताह 1 विद्यालय से चयनित छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर जिला मुख्यालय आऐंगे। जहां उन्हें जिला कार्यालय का भ्रमण कराते हुए अधिकारियों से मुलाकात, जिला लाईब्रेरी सहित अन्य स्थलों पर भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि जब विद्यार्थी भ्रमण में आये तो मुख्यालय एवं अधिकारियों के साथ उनको फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराये।
भविष्य संवाद के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों द्वारा माह में एक बार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आभाषी संवाद में चयनित विद्यालयों के बच्चे वर्चुअल के माध्यम से जुडेंगे और विषय विशेषज्ञों से वार्तालाप कर सकेंगे साथ ही परीक्षा की तैयारी तथा पढ़ाई को रूचिकर कैसे बनाया जाये जैसे विषयांे पर चर्चा कर पायेंगे जिसमें छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन के संबंध में भी बताया जायेगा। विषय संवाद में प्रत्येक सप्ताह जिला अधिकारियों का विद्यालयों में भ्रमण कर छात्रों से भेंट करना एवं किसी एक विषय पर अध्यापन कराया जाएगा। प्रेरणा संवाद के तहत् प्रति सप्ताह कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा विद्यालयों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से प्रत्यक्ष संवाद करना एवं उनके शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने सभी प्राचार्यो को अपने विद्यालय स्तर पर छोटे-छोटे बुक बैंक का संचालन करने के लिए योजना बनाकर कार्य करने कहा जिससे वहां एक अच्छा लाईबेरी का विकास हो सके। इसके लिए जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर समन्यव बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी डीडीओ प्राचार्यों से कहा कि अपने कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका, छुट्टी के विषय, पेंशन के प्रकरण, एरियर के प्रकरण हो उसे प्राथमिकता से निराकरण करने कहा। उन्होंने ने टीकारण महाअभियान में सभी प्रचार्यों को अपने विद्यार्थियों के माध्यम से उनके परिजनों को जो वैक्सीनेशन के लिए बचे हैं उन्हें जागरूकर करने कहा।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम सुश्री दिपीका नेताम, एसडीएम प्रकाश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा, सीएचएमओ आर. एस. सिंह, नायब तहसीलदार हिना टण्डन, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेस सिंह सिसोदिया, आयुक्त आदिवासी विभाग के. विश्वनाथ रेड्डी, श्रम अधिकारी घनश्याम पाणीग्राही, जिला शिक्षा अधिकारी, जिले के समस्त जनपद सीईओ, बीएमओ, बीईओ, एनआरएलएम अधिकारी, अशोक उपध्याय मण्डल संयोजक, सहित विभिन्न उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47