
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर : मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर, 04 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली, उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। श्री बघेल ने विनोद दुआ के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।












