Advertisement

Chhattisgarh News: प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने शिल्पनगरी एवं उड़ान आजीविका केन्द्र का किया निरीक्षण

रायपुर : प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने शिल्पनगरी एवं उड़ान आजीविका केन्द्र का किया निरीक्षण

रायपुर, 04 दिसम्बर 2021स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोेक शुक्ला ने आज कोण्डागांव पहुंचकर शिल्पनगरी और उड़ान आजीविका केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने शिल्पनगरी में शिल्पकारों की कृतियों हेतु बनाये गये एम्पोरियम की सराहना की। इसके अतिरिक्त विगत दिनों शिल्पनगरी में आयोजित कोण्डानार हस्तशिल्प महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए प्रशासन को ऐसे ही आयोजन समय-समय पर आयोजित करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    प्रमुख सचिव ने इसके बाद उड़ान आजीविका केन्द्र पहुंचकर यहां के उत्पादों में रूचि दिखाते हुए बताया कि पूर्व में अपने कोण्डागांव प्रवास के दौरान उन्होंने आजीविका केन्द्र से उत्पादित नारियल तेल एवं कुकीज का प्रयोग किया था। इसकी गुणवत्ता से प्रभावित होकर परिजनों द्वारा पुनः कोण्डानार ब्रांड के अंतर्गत उड़ान समूह द्वारा बने उत्पादों की पुनः मांग की गई है। उन्होंने इसके अतिरिक्त केन्द्र में गारमेंट फैक्ट्री हेतु बन रहे अधोसंरचनात्मक कार्यों का भी अवलोकन किया। साथ ही आजीविक केन्द्र के उत्पादों के विपणन एवं मार्केटिंग हेतु सुझाव भी दिये। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा भी शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47