Advertisement

Chhattisgarh News: प्रदेश के 15 जिलों में समितियों से धान का उठाव प्रारंभ : आज छह जिलों में शुरू हुआ धान का उठाव

रायपुर : प्रदेश के 15 जिलों में समितियों से धान का उठाव प्रारंभ : आज छह जिलों में शुरू हुआ धान का उठाव

रायपुर, 04 दिसंबर 2021छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में समितियों से धान का उठाव प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के 9 जिलों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर, महासमुंद और सरगुजा में 03 दिसम्बर को तथा 06 जिलों बस्तर, गरियाबंद, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली और बलौदाबाजार जिलों में आज 04 दिसम्बर को धान का उठाव शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कस्टम मिलिंग की दिक्कतों के समाधान के लिए उठाव गए प्रभावी कदमों के कारण ऐसा संभव हो पा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    श्री बघेल के निर्देशानुसार राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों को प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल की गई है। साथ ही राइस मिलरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स के साथ बैठक में उनकी दिक्कतों की जानकारी लेकर अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए थे।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक दिसम्बर से प्रारंभ हो चुकी है। अब तक 4 लाख 43 हजार 441 मीटिरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी शुरू होने के साथ ही धान का उठाव प्रारंभ होने से समितियों में धान जाम नहीं होगा। वहीं राइस मिलों में कस्टम मिलिंग का कार्य भी सुव्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47