Advertisement

Surjpur News: छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने धानबीखरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने धानबीखरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण


बैंक में भुगतान हेतु किसानों को ना हो परेशानी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

सूरजपुर/06 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह ने चंद्रपुर, देवनगर, उमापुर धान खरीदी केंद्र पहुंच कर तमाम जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने किए गए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से चर्चा की किसानों ने बैंक में समय ज्यादा समय तक लाइन लगाने की बात कही जिस पर उन्होंने बैंक प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जिससे किसानों को परेशानी ना हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


उन्होंने किसान पंजीयन से लेकर टोकन व्यवस्था, कुल किसानों की संख्या, किसान रकबा, नए पंजीकृत किसानों की संख्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसानों के द्वारा प्रशासन की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त की गई। किसानों ने आयोग के अध्यक्ष को बैंक में ज्यादा समय तक लाइन लगाने की बात कही। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों को बैंकिंग, बारदाना सहित अन्य किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसान निर्बाध होकर अपने अपने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में जाकर धान का बिक्री करें। वर्तमान में बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने खरीदे किए गए धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली तथा उठाव की प्रक्रिया को समय अवधि में करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र के तौल मापी यंत्र, आद्रता मापी यंत्र, बरदाना व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, डेनेज एवं स्टैकिंग व्यवस्था, तिरपाल, पानी एवं बिजली व्यवस्था, कंप्यूटर, जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं से अवगत हुए एवं सभी व्यवस्थाएं निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उठाव की जानकारी ली तथा समय अवधि में धान उठाव करने के निर्देश दिए। आयोग के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह ने किसानों को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा है कि हमेशा किसानों के हित में काम करेगी तथा छत्तीसगढ़ की निर्धारित धान खरीदी के मूल्य 25 सौ में खरीदेगी किसानो का अन्याय होने नहीं देगी। पंजीकृत प्रत्येक किसान की धान खरीदेगी एवं बरदाना की किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। किसानों को अधिक से अधिक है लाभ दिलाने बरदाना 25 रुपए कर दी गई है। उन्होंने किसानों से कहा कि पंजीकृत प्रत्येक किसान का धान खरीदेंगे अधिक से अधिक किसानों लाभान्वित करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47