Advertisement

Jagdalpur News: संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से संवरेगी कावापाल से बम्हनी होते हुए आमागुडा की सड़क

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से संवरेगी कावापाल से बम्हनी होते हुए आमागुडा की सड़क

रजत डे रिपोर्टर जगदलपुर:लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी ने नाबार्ड योजना के अंतर्गत 12 किलोमीटर सड़क के लिए दी 1587.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कावापाल से बम्हनी होते हुए आमागुडा तक की सड़क के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की अनुशंसा पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी ने 12 किलोमीटर की सड़क के लिए 15 करोड़ 87 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विदित हो की इस मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे विगत पंद्रह सालों में नगरनार स्टील प्लांट के निर्माण के चलते क्षेत्र में मुरुम उत्खनन के कारण यह मार्ग जर्जर हो चुकी है जिसके निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोकनिर्माण मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी से इस मार्ग के नव निर्माण हेतु निवेदन किया था जिस पर स्वीकृती प्रदान कर दी गई है और जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

कावापाल,बम्हनी,आमागुडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लोकनिर्माण मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा के पंद्रह साल के शासन काल में ठेकेदारों के विकास के लिए केवल सड़कों को तोड़ा गया पर कांग्रेस सरकार में सड़कों का नव निर्माण किया जा रही है इसके लिए समस्त ग्रामीण कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47