Advertisement

CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्यों हुआ क्रैश, अब चलेगा पता; स्पेशल टीम ने खोजा ब्लैक बॉक्स

CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्यों हुआ क्रैश, अब चलेगा पता; स्पेशल टीम ने खोजा ब्लैक बॉक्स

नई दिल्ली. तमिलनाडु में बुधवार को क्रैश हुए वायुसेना के M17 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स (डेटा रिकॉर्डर) गुरुवार सुबह मिल गया. इसके बाद अब इस क्रैश की वजह जल्दी ही पता लगने की संभावना है. इस क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य जवानों की मौत हो गई थी.

विंग कमांडर आर भारद्वाज की अगुवाई में वायुसेना के 25 सदस्यों की एक स्पेशल टीम ने यह ब्लैक बॉक्स बरामद किया है. हालांकि, इसपर अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. ‘द ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, यह टीम गुरुवार सुबह से ब्लैक बॉक्स की खोज में जुट गई थी. बुधवार को बचावदल का प्रमुख उद्देश्य सभी शवों को वेलिंगटन आर्मी अस्पताल पहुंचाना था, इसलिए ब्लैक बॉक्स की खोज गुरुवार से शुरू हुई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ब्लैक बॉक्स से अब यह पता लग सकता है कि हेलीकॉप्टर किन कारणों से क्रैश हुआ. इसके अलावा चॉपर के हिस्सों की फॉरेंसिक जांच से भी यह पता लग सकता है कि कहीं किसी बाहरी कारण की वजह से तो यह हादसा नहीं हुआ.

इस बीच, 6 सदस्यों वाली एक स्पेशल मेडिकल टीम कुन्नूर हवाई हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के इलाज में जुटी हुई है. उनकी हालत गंभीर है और वेलिंगटन आर्मी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुके ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का शरीर 60 प्रतिशत जल चुका है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57