Advertisement

जांजगीर-चांपा : डभरा में 10 दिसंबर को रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन और मेगा प्लेसमेंट शिविर

जांजगीर-चांपा : डभरा में 10 दिसंबर को रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन और मेगा प्लेसमेंट शिविर

जांजगीर-चांपा, 09 दिसंबर, 2021जिला रोजगार कार्यालय द्वारा डभरा में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन एवं मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 10 दिसंबर को प्रातः 11.00 बजे से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में किया जा रहा है। रोजगार नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया जावेगा। नया पंजीयन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराकर सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

प्लेसमेंट शिविर में 30 से अधिक पदों पर होगी भर्ती –
     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट शिविर में भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा अभिकर्ता के 30 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 10 वीं पास और शहरी क्षेत्रों के 12वीं उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये स्टायफंड देने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा हेल्थ वर्कर बिलासपुर द्वारा सीनियर हेल्थ एडवाईजर के पद पर भी भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास, पासपोर्ट साईज फोटो आदि प्रमाण पत्रों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05