Advertisement

Jagdalpur News: शहीद वीर नारायण सिंह को याद किया भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया।

शहीद वीर नारायण सिंह को याद किया भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया

रजत डे रिपोर्टर जगदलपुर। अनुसूचित जनजाति मोर्चा जवाहर वार्ड में पार्टी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जगदलपुर मंडल ने छत्तीसगढ़ महतारी वीर सपूत प्रथम स्वतंत्रता सेनानी #गोंडवाना_ साम्राज्य के शेर कहे जाने वाले गरीबों के मसीहा #शहीद_वीर_नारायण_सिंह जी को याद कर #बलिदान_दिवस के रूप में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजजा मोर्चा व पूर्व सांसद बस्तर दिनेश कश्यप जी ने संबोधन में कहा की, शहीद वीर नारायण सिंह जो एक आदिवासी और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे इन्होंने अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में कूदे और अंग्रेज इस आंदोलन को कुचलने के लिए वीर नारायण सिंह को गिरफ्तार कर, क्रूरता पूर्वक फांसी देने के बाद 7 दिनों तक इनके मृत शरीर को चौक में टांगे रहने दिया और, इसके पश्चात धूप तोप से मृत शरीर को अंग्रेजों ने उड़ा दिया ! अंग्रेजों ने आदिवासी क्रांतिकारियों को दबाने के लिए ऐसी निर्ममपूर्वक सजा शहीद वीर नारायण सिंह को दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुरेश गुप्ता ने कहा के छत्तीसगढ़ के प्रथम क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण को हम सबको जानने की जरूरत है जिन्होंने कोमाखान से आदिवासियों पे हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे किए।

कार्यक्रम अध्यक्षता नगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश्वर ध्रुव ने किया और भुनेश्वर ने कहा की अन्याय अवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज हमेशा लड़ता रहा है चाहे वह गुंडाधुर हो या शहीद वीर नारायण हमें हमारे इतिहास को हमेशा याद रखना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकुर ने किया और आभार वार्ड के पार्षद धन सिंह नायक ने किया
किशन सेठिया,राजपाल कसेर,रोशन झा,कश्यप कश्यप जी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47