Advertisement

नगर निगम कोरबा के सुमेंधा में सीसी रोड का पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने किया भूमि पूजन

*नगर निगम कोरबा के सुमेंधा में सीसी रोड का पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने किया भूमि पूजन*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरबा :- नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सुमेधा वार्ड क्रमांक 48 में पार्षद की पहल पर पार्षदनिधि से बनने वाले 7 लाख की लागत से सीसी रोड व चबूतरा निर्माण का छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक कटघोरा लखन लाल देवांगन ने श्रीफल तोड़कर भूमि पूजन कर प्रारंभ किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुंचे श्री देवांगन का आत्मीय एवं गर्मजोशी के साथ वार्ड वासियों ने स्वागत किया। सीसी रोड मेन रोड से बाजार तक बनना है साथ ही चबुतरा का निर्माण भी होना है पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने पार्षद विजय साहू के सक्रियता और उनके द्वारा वार्ड में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम हो या नगर पालिका क्षेत्र या पंचायत क्षेत्र निरंतर वार्डों कि जो मूलभूत आवश्यकता होती है उसके पूर्ण होने से समूचे नगर की पहचान होती है युवा पार्षद विजय साहू के नेतृत्व में किये जा रहे वार्ड के कार्यों से वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होने जा रही है पार्षद विजय साहू ने लखन देवांगन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर कोहड़िया पार्षद नरेंद्र देवांगन जमनी पाली पार्षद पुष्पा देवी कंवर महामंत्री मनोज यादव जमुनादास अशोक अग्रवाल श्रीकांत साहू धनेश्वर सिंह दुर्गा यादव जीडी महंत मुकुंद सिंह खेम सिंह सत्येंद्र ठाकुर रमला वर्मा मथुरा चंद्रा अमृत कंवर शशि लता साहू अनिल मिरी उमेश तिवारी अश्वनी साहू दिनेश साहू राजू साहू टकेश चंद्रा सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47