Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर ने खैरबार और नमना कला उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण……….

कलेक्टर ने खैरबार और नमना कला उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को अम्बिकपुर जनपद के खैरबार और नामनाकला धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों उपार्जन केंद्र में अब तक जारी टोकनों की संख्या का अवलोकन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लघु और सीमांत किसानों को टोकन जारी करने के निर्देश अधिकारियो को दिए।
कलेक्टर ने  दोनो उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में समिति प्रबंधकों तथा किसानों से पूछताछ की। उन्होंने किसान बारदाना में धान खरीदी करने किसानों को जागरूक करने तथा बारदाने की बढ़ी हुई दर के बारे में बताने कहा। इज़के  साथ ही हमालों द्वारा किया गए कार्यो का नियमित पंजी संधारण करने एवं हमाली का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदाना भंडारण कक्ष का साफ-सफाई  कराने तथा वर्मी खाद को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर झा ने धान का वजन तथा धान में नमी की जांच की। धान के उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्स डीओ जारी कर सतत रुप से धान उठाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47