Advertisement

महासमुंद : जिले में 23 जनवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

महासमुंद : जिले में 23 जनवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

महासमुंद 15 दिसंबर 2021बच्चों की सुरक्षा में दो बूंद जिंदगी के तहत जिले में 23 जनवरी 2022 से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। डॉ. अरविंद गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान की पूरी तैयारी और कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में पल्स पोलियों अभियान में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों को दवा पिलायी गयी। ज़िले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 12 हज़ार से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक  पिलाई  गयी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस बार भी लगभग 1 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 
   कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाएंगे। इससे जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा देने के लिए अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों समेत बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर शिविर लगायें। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का प्रयास होगा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए एनसीसी कैडेट व स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता सक्रिय होंगी। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए एनजीओ से भी सहयोग लिया जा सकता है। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे, डॉ. मुकुन्द राव घोड़ेसवार सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला सकती है, क्योंकि कोरोना संक्रमण से पहले भी जिले में तीन दिन तक पल्स पोलियो का अभियान चलता था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47