Advertisement

अम्बिकापुर : 11 दिन में 78 करोड़ रुपये के 406 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

अम्बिकापुर : 11 दिन में 78 करोड़ रुपये के 406 मीट्रिक टन धान की खरीदी

9 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2021जिले में 11 दिन में 78 करोड़ 86 लाख रुपए के 406 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में खरीदी हुई है। इसमें 3 लाख 86 हजार 523 क्विंटल मोटा और 19 हजार 778 क्विंटल पतला धान शामिल है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु 1 दिसम्बर 2021 से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी में 15 दिसम्बर की स्थिति में जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्रों से 9369 किसानों से धान खरीदी हुई है। अब तक खरीदे गए धान में से 52140 किं्वटल मिलरों को जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

    जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केन्द्र अमेरा में 10929.20 क्विंटल, पुहपुटरा में 7997.20 क्विं0,, अमलाभिट्ठी 7614.40 क्विं0, उदयपुर 8688.80 क्विं0, केदमा में 2478 क्विं0, कुन्दीकला में 7314.80 क्विं0, कुन्नी में 5160, कमलेश्वरपुर में 7688.40 क्विं0, केरजू में 9014.40 क्विं0,, करजी में 7571.60 क्विं0, सखोली में 2119.60 क्विं0, कर्रा में 4724 क्विं0, नवानगर रकेली में 2456 क्विं0, खमरिया 9636 क्विं0, खैरबार में 2614.40 क्विं0, गेरसा में 6450.80 क्विं0, चांदों में 9293.60 क्विं0, जमगला में 1467.60 क्विं0, डूमरडीह में 8669.60 क्विं0, डांड़गांव में 5740.80 क्विं0, दरिमा में 8258.80 क्विं0, धौरपुर में 15340.80 क्विं0, नमनाकला में 5778.40 क्विं0, परसा में 3755.60 क्विं0, नर्मदापुर में 6018.80 क्विं0, नीमहा में 7521.20 क्विं0, पेटला में 16340.80 क्विं0, प्रतापगढ़ में 20151.60 क्विं0, बटईकेला में 8968.40 क्विं0, बटवाही में 5986.40 क्विं0, खड़धोवा में 8226 क्विं0, बतौली में 9923.20 क्विं0, बंदना में 9005.60 क्विं0, बरगीडीह 7864.80 क्विं0, भूषू में 13860.80 क्विं0, मेंड्राकला में 9619.20 क्विं0,रामपुर में 5014.80 क्विं0, खड़गांव में 8606 क्विं0, राजापुर में 10003.20 क्विं0, लखनपुर में 11733.60 क्विं0, सुखरी में 6703.20 क्विं0, सेदम में 12390 क्विं0, सलका में 9746.40 क्विं0, ससौली 9518.80 क्विं0, सहनपुर में 6928 क्विं0 तथा सीतापुर में 18104.40 क्विं0 धान की खरीदी हुई है। इस प्रकार जिले में स्थापित उपार्जन केन्द्रों में 406302.40 क्विं0 धान की खरीदी की गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM