छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

Surjpur News: प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव 2021,20 दिसम्बर को होगा मतदान, 3480 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव 2021
मतदान दलों को सामग्री वितरण कर, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
20 दिसम्बर को होगा मतदान, 3480 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सूरजपुर/19 दिसंबर 2021/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रेमनगर से 15 वार्डों के लिए मतदान सामग्री का वितरण कर, मतदान दलों को मतदान केंद्र के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी मतदान दल अपने-अपने टीम के साथ मतदान केंद्र में पहुंच चुके हैं। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए सभी सुरक्षा के पर्याप्त तैयारी कर लिए गए हैं। नगर पंचायत प्रेमनगर में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान का समय सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक है। यहां 3480 कुल मतदाता है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1733 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 1747 है।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि नगर पंचायत प्रेमनगर के 15 वार्ड हैं जिसमें स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 01 में 2 उम्मीदवारों में 264 मतदाता है जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से आलोक साहू, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से पारसनाथ सांडिल्य, शहीद वीर नारायण वार्ड क्रमांक 2 में 2 उम्मीदवारों में 243 मतदाता हैं जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से देवेन्द्र कुमारी श्याम, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से उर्मिला श्याम, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 3 में 2 उम्मीदवारों में मतदाता 247 हैं जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से कयासो उईके, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से सुबासो सोरी, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 4 में 3 उम्मीदवारों में 232 मतदाता है जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से राजकुमार साहू, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से धन सिंह बंजारा, निर्दलीय (उगता सूरज छाप) से प्रदीप अग्रवाल, पं. दीनदयाल वार्ड क्रमांक 5 मंे 3 उम्मीदवारो में 217 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से झमन सिंह टेकाम, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से रजमेन श्याम, शिवसेना (तीर कमान छाप) से परमीला जगते, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 6 में 4 उम्मीदवारों में 214 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से गणेश्वर पच्ची, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से परस राम उईके, शिवसेना (तीर कमान छाप) से राजेश कुमार जगत, निर्दलीय (दो पत्तियां) से मोती राम मरकाम, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 7 में 3 उम्मीदवारों में 246 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से रामप्रकाश मरकाम, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से प्रेम बंजारा, निर्दलीय (दो पत्तियां) से राजीव बंसल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 8 मंे 2 उम्मीदवारों में 208 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से सुखमनिया जगत, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से पनेश्वर मरकाम, भारत माता वार्ड क्रमांक 9 में 2 उम्मीदवारों में 253 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से शिवनारायण गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से विरेन्द्र कुमार जायसवाल, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 10 में 3 उम्मीदवारों में 253 मतदाता हैं, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से अंजू गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से रीता साहू, निर्दलीय (उगता सूरज) से उर्मिला देवी साहू, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 11 में 3 उम्मीदवारों में 204 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से बसंती साहू, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से मधु उमेश साहू, निर्दलीय (उगता सूरज) से राजमनी साहू, रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 12 में 2 उम्मीदवारों में 276 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से भद्रासनी सिंह, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से सरिता कुसरो, राजमोहनी देवी वार्ड क्रमांक 13 में 3 उम्मीदवारों में 199 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से सत्यनारायण उइके, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से सुन्दर लाल उइके, निर्दलीय (उगता सूरज) से इन्द्र कुमारी उइके, विरसामुण्डा वार्ड क्रमांक 14 में 3 उम्मीदवारों में 146 मतदाता हैं, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से कमलेश्वर उइके, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से कंचन श्याम, निर्दलीय (दो पत्तियां) से रामधन नेटी, लरंग साय वार्ड क्रमांक 15 में 2 उम्मीदवारों में 278 मतदाता है, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ छाप) से उजीत राम उइके, भारतीय जनता पार्टी (कमल छाप) से खेल साय मैदान में है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!