Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ पार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ पार

पहले टीके के शत-प्रतिशत कवरेज से केवल पांच प्रतिशत दूर, 58 प्रतिशत नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके

रायपुर. 21 दिसम्बर 2021छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ को पार कर गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर यहां अब तक (20 दिसम्बर तक) तीन करोड़ एक हजार 122 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 40 हजार 909 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल पांच प्रतिशत दूर है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य के 58 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां एक करोड़ 13 लाख 60 हजार 213 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य में विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47