Advertisement

Ambikapur News: देर रात सडको पर निकले कलेक्टर संजीव कुमार झा, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश,,,,।

देर रात सडको पर निकले कलेक्टर संजीव कुमार झा, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश,,,,।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रशासनिक महकमा भी पूरे अलर्ट मोड पर है सरगुजा जिले में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खुद कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं सी एस पी समेत प्रशासनिक अमले ने रात करीब 10:00 से 12:00 बजे तक चौक चौराहों और उन इलाकों में घूम कर जहां जरूरतमंद लोग रहते हैं इलाके का जायजा लिया और जरूरतमंद लोगों को कंबल का भी वितरण किया कलेक्टर ने खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरा भेजने की व्यवस्था कराई साथ सही निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय को जो भी लोग कम्पनी बाजार या बाहर सो रहे है उनके लिए रैन बसेरा में तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए तो वही ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल भी वितरित किए गए कलेक्टर ने रात को कुल 40 कम्बल बाटे ,कलेक्टर ने अधिकारियों को ठंड को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं तो वही लोगों से भी अपील की है कि वह ठंड से बच कर रहे दरअसल सरगुजा संभाग में लगातार पारा नीचे जा रहा है और ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं यही कारण है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से ही कलेक्टर और प्रशासनिक महकमा बिल्कुल अलर्ट मोड पर है यही कारण है कि देर रात तक कलेक्टर ने पीजी कॉलेज कंपनी बाजार रेलवे स्टेशन बस स्टैंड समेत उन इलाकों का जायजा लिया जहां लोगों का आना-जाना देर रात तक बना रहता है यहां कुछ लोगों को कलेक्टर ने रैन बसेरा भेजने के निर्देश आयुक्त को दिए तो वहीं कई जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण भी किया खास तौर पर कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के ख्याल रखने का निर्देश प्रशासनिक महकमे को दिया है दूसरी तरफ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपनी गाड़ियों में ही कंबल रखें ताकि जरूरतमंद व्यक्ति दिखने पर उसे इसका लाभ दिया जा सके

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47