Ambikapur News : जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा में निःशुल्क आश्रय की व्यवस्था………

जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा में निःशुल्क आश्रय की व्यवस्था………

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा निगम में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क आश्रय की भी व्यवस्था की गई है। निगम क्षेत्र में संचालित रैन बसेरा एवं आश्रय में में ठहरने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हें। यहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क ठहर सकता है।

निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। अम्बिकापुर में करीब 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शहर का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल आदि गरम कपड़े का वितरण भी किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने बताया कि रैन बसेरा में ठहरने के लिए जरूरतमंद लोगों से पैसे लेने की खबर पूरी तरह से असत्य है। जो लोग  शुल्क देने में सक्षम है उन्ही से निर्धारित  शुल्क लिया जाता है और ऐसे लोग  जो शुल्क देने में सक्षम नही है उनके लिए आश्रय पूरी तरह से निःशुक है। उन्होंने यह भी बताया कि ठंड से बचाव के लिए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अलावा नगर पंचायत लखनपुर एवं सीतापुर में भी अलाव की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अधिकारियों के साथ रात्रि में शहर भ्रमण कर ठंड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने निगम क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने एवं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित करने के निर्देश दिए थे।