Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर  : विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग की भर्ती परीक्षा

उत्तर बस्तर कांकेर  : विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग की भर्ती परीक्षा

स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा 26 दिसम्बर को

परीक्षा में शामिल होंगे 493 परीक्षार्थी

उत्तर बस्तर कांकेर 23 दिसम्बर 2021विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-02, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष/महिला), ड्रेसर ग्रेड-01 की भर्ती परीक्षा 26 दिसम्बर दिन रविवार को पूर्वान्ह 11.45 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित की जायेगी, इसके लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया है, जिसमें 493 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री जी.एस. नाग को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वेबसाईट से अपलोड कर प्राप्त किये जा सकेंगे प्रवेश पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा कांकेर जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-01 एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाईट  www.issbbastar.cgstate.gov.in  से अपलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन आई.डी. नंबर को एंटर कर अभ्यर्थी इंटरनेट से परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा, जिससे उनके पहचान पत्र से पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केन्द्र में जाने हेतु अनुमति दिया जा सके। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी को अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा। परीक्षार्थी को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात किसी भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रुफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची इत्यादि की मूलप्रति परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क, फेस कवर लगाना अनिवार्य है, बिना मास्क फेस कवर के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अपने मास्क को हटाना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ हैण्ड सैनिटाईजर की छोटी पारदर्शी बॉटल रख सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47