छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

रायपुर : राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 49.43 लाख मीटरिक टन से पार

रायपुर : राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 49.43 लाख मीटरिक टन से पारप्रदेश में 13 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धानधान खरीदी के एवज में किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए जारी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर, 27 दिसंबर 2021छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 27 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 453 किसानों से 49 लाख 43 हजार 781 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 18 लाख 09 हजार 611 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 14,16,176 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।
धान खरीदी के 27वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,56,684 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4,21,349 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,63,330 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 70,993 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 24,619 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 4,331 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,58,229 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 73,147 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 11,152 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 14,550 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 2,57,898 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 32,924 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,21,349 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 59,427 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,11,294 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 2,79,865 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,07,044 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 3,63,330 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,23,957 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,33,863 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,56,684 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,53,681 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,09,526 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,73,156 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 3,46,980 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,60,261 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 73,225 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 57,684 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 57,880 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 82,683 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,24,058 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!