Advertisement

कोरबा: ट्रैन ड्राइवर व पत्नी ने मां की बीमारी का इलाज कराने के नाम पर ठगे 28 लाख रुपए व 30 तोला सोना, गिरफ्तार कर जेल दाखिल..।

कोरबा: ट्रैन ड्राइवर व पत्नी ने मां की बीमारी का इलाज कराने के नाम पर ठगे 28 लाख रुपए व 30 तोला सोना, गिरफ्तार कर जेल दाखिल..

कोरबा :- जिले में एक ठगी का मामला सामने आया है। जिसमे एक दंपत्ति ने अपने परिचितों को मां की बीमारी का इलाज कराने के नाम से एक-दो लाख नहीं बल्कि 28 लाख रुपए से अधिक नकदी व 30 तोला सोना लिया। इनकी वापसी करने की बजाय गबन कर लिया। पुलिस ने रेलवे में लोको पायलट दिलीप मधुकर व पत्नी संतोषी मधुकर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। इनके विरुद्ध अमानत में खयानत, धोखाधड़ी के जुर्म में धारा 406, 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक पांडेय ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला रिसदी में प्रधान पाठक फेंकूराम टंडन 55 वर्ष निवासी पोड़ीबहार से संतोषी मधुकर और उसका पति रेलवे में ड्राइवर दिलीप मधुकर निवासी एम 695 ओमपुर कालोनी रजगामार ने एक राय होकर अपनी मां का इलाज कराने के नाम पर जून से दिसंबर 2020 के मध्य से 4 किस्तों में 6 लाख रुपए नकद लिया। पड़ोसी सीमा कोसले से 2 लाख रुपए नकद व 10 तोला सोना, सीमा के जीजा से 1 लाख रुपए नकद, राधेश्याम खरसन से 5 लाख रुपए नकद इन्होंने लिया और वापस नहीं लौटाया। इसी तरह पोड़ीबहार की ही निवासी श्रीमती मीना देवी बंजारे पति स्व. खेमनाथ बंजारे 48 वर्ष जो कि स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई है और पूर्व में पोड़ीबहार में रह रहे मधुकर दंपत्ति से छोटे-मोटे लेन-देन के कारण विश्वास कर बैठी थी, उसने भी लाखों रुपए गंवाए हैं। चूंकि दिलीप मधुकर रेलवे ड्राइवर है इसलिए रुपये वापसी का पूरा भरोसा पत्नी संतोषी ने दिया था। प्रार्थी मीना देवी के मुताबिक उससे अलग-अलग किस्तों में 5 लाख रुपए, 20 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी, उसके पुत्र रावेन्द्र बंजारे से 8 लाख रुपए व कांति कोसले से डेढ़ लाख रुपए, कुल रकम 14 लाख 50 हजार रुपए एवं 20 तोला सोना तथा 500 ग्राम चांदी लेकर नहीं लौटाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेकर एसआई अशोक पांडेय ने अधिकारियों के मार्गदर्शन व कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में मातहतों के सहयोग से कार्रवाई कर जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तुलसी नवागढ़ से संतोषी और ओमपुर से दिलीप को गिरफ्तार किया। आवश्यक अभी वैधानिक कार्यवाही उपरांत इन्हें जेल दाखिल करा दिया गया। आरोपियों ने बताया कि लोगों से इकट्ठा सोना को मणप्पुरम गोल्ड में गिरवी रख दिया तथा नगद राशि को अपने एक अन्य साथी को फिल्म बनाने के लिए देना बताया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47