Advertisement

कोरिया : कोरिया जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित आम नागरिक बेपरवाह।

कोरिया जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित आम नागरिक बेपरवाह

कोरोना वायरस के सेकंड स्टेज फिर से शुरू हो जाने एवं जिले के बहुतायत आम नागरिकों द्वारासतर्कता ना बरते जाने के कारण धीरे धीरे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला भी कोरोना मरीजों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है विगत शनिवार 1 दिन में 96 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज पाए गए कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के इलाके में एक साथ 9 कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिसके कारण स्थानीय जिला प्रशासन के द्वारा उक्त क्षेत्र को 14 दिवस के लिए कंटेंटमेंट जॉन घोषित किया जा चुका है इस क्षेत्र में सामान्य रूप से 14 दिनों तक आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी इसके लिए कंटेनमेंट जोन अधिकारी नायब तहसीलदार मोहन प्रताप सिंह जी को नियुक्त किया गया है जिनका मोबाइल नंबर 99 26 1310 24 विशेष परिस्थितियों मैं उपलब्ध है अभी तक कोरिया जिले में कुल 6280 मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें 5859 ठीक हो चुके हैं तथा 41 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है उसके बाद भी जिले के बहुतायत आम नागरिक सार्वजनिक जगहों पर बेपरवाह घूमते पाए जा रहे हैं जिला प्रशासन के कोरोनावायरस से संबंधित रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार युद्ध स्तर पर किया जा रहा है शहर से लेकर गांव तक स्थानीय प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अमला कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने में जुटा हुआ है उसके बाद भी स्थानीय जिले के बहुतायत आम नागरिक किसी भी प्रकार का सतर्कता नहीं बरत रहे हैं जिले के स्थानीय व्यापारी भी सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करना भूल ही चुके हैं जिले के प्रमुख कोयला खदानों में फिर से मजदूरों एवं कर्मचारियों में किसी भी प्रकार की सतर्कता नहीं बढ़ती जा रही है कोरोनावायरस के प्रथम चरण में स्थानीय प्रबंधन ने दोनों आंखों को बंद कर आम नागरिकों के कालोनियों मुख्य मार्गो तक को सेनीटाइज कर दिया गया था परंतु अब जब कोरोना संक्रमित मरीज घरों से निकल रहे हैं तब स्थानीय प्रबंधन जमीनी स्तर पर कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने हेतु किसी भी प्रकार का रोकथाम एवं सतर्कता नहीं बरतरही है जबकि कोरोनावायरस के प्रथम चरण के समय जिले के कोयला खानों से समूह के समूह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा रहे थे इन सब घटनाओं के होने के बाद ही स्थानीय प्रबंधन किसी भी प्रकार की सुरक्षात्मक प्रबंध कर पाने में असमर्थ नजर आ रहा है 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वालों को चिन्हकित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे हैं इसके लिए ग्राम से लेकर शहर तक कोरोना वैक्सीन को लगवाने हेतु आम नागरिकों में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है आने वाले संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों को बंद किया जाना आवश्यक हो गया है जिले के हाट बाजारों में स्थानीय शहरी आम नागरिकों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के आम नागरिक भी हाट बाजारों में पहुंचते हैं जिससे संक्रमण का फैलाव बहुत तेजी से हो सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57