Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित…. मचा हड़कंप

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित…..मचा हड़कंप

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए। यहां उनकी कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन आरटीपीसीआर जांच की देर रात मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। सिंहदेव ने आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

सोनिया ने सीएम भूपेश से फोन कर ली जानकारी

कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं और छत्तीसगढ़ में बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तैयारियों का ब्यौरा लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से फोन पर प्रदेश में कोरोना के प्रकरणों के साथ ओमिक्रॉन वैरियंट को लेकर भी चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में अस्पताल और बेड के साथ आॅक्सीजन की पूरी व्यवस्था की गई है।
य़ह पढ़े :- से 18 वर्ष के 1 लाख 4 हजार 165 हितग्राहियों का कोविड टीकाकरण सोमवार 3 जनवरी से।
​​​​​​​ य़ह पढ़े:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को राजनांदगांव जिले के छुईखदान-गण्डई क्षेत्र को देंगे 59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47