Ambikapur News : पंच-सरपंच के 90 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन…..

पंच-सरपंच के 90 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन जमा करने के अंतिम तिथि 3 जनवरी तक जिले में पंच एवं सरपंच के कुल 90 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया, वही पंच के 12 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस पैकरा ने बताया कि जिले में रिक्त 5 सरपंच एवं 77 पंच पद के लिए उप निर्वाचन किया जा रहा है। नामनिर्देशन के अंतिम तिथि 3 जनवरी तक 5 सरपंच पद के विरूद्ध 17 तथा 37 पंच पद के विरुद्ध 73 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। पंच के 12 पद के लिए किसी ने भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया है। नाम निर्देशन के अंतिम दिवस में पंच के 36 तथा सरपंच के 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन दाखिल किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर जनपद में पंच के 30, सरपंच के 1, लखनपुर जनपद में पंच के 20 और सरपंच के 1, उदयपुर जनपद में पंच के 6, सीतापुर में पंच के 7 पद, मैनपाट में पंच के 3 पद और सरपंच के 1 पद, लुण्ड्रा जनपद में पंच के 9 पद और सरपंच के 1 पद, बतौली जनपद में पंच के 2 पद और सरपंच के 1 पद रिक्त हैं। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 जनवरी को शुरू होगी तथा नाम वापसी 6 जनवरी 2022 को अपराह्न 3 बजे तक ले सकते हैं।