Advertisement

Ambikapur News : भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला…….

भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला दहन भाजयुमो सरगुजा द्वारा अम्बिकापुर में किया गया । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा खिलवाड करना निंदनीय एवं शर्मनाक है। ऐसी निम्न स्तरीय राजनीति करने के लिए भाजयुमो ने आज पूरे प्रदेश में पंजाब के मुख्यमत्री का पुतला दहन किया।

प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ इतना धिनौना कृत्य पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। देश के प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार पंजाब की कांग्रेस सरकार और उनके मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना बेहद निंदनीय है। युवा मोर्चा मुख्य चन्नी की इस औछी मानसिकता और राजनीति का विरोध कर कडी निंदा करती है। जब तक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से माफी नही मांग लेते तब तक युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में उनका विरोध करती रहेगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार देश कभी बर्दाश्त नही करेगा, ऐसी मानसिकता रखना मुख्यमंत्री चन्नी को बहुत भारी पडेगा। पंजाब के पुलिस के द्वारा गलत जानकारी देना और मुख्यमंत्री के द्वारा फोन नही उठाना उनकी सुरक्षा और जान के साथ खिलवाड किया जाने जैसा है, जिसका युवा मोर्चा विरोध करती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

उक्त कार्याक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त सेवलानी, प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी विपिन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, सर्वेश तिवारी,अमित गुप्ता, रविकांत उरांव, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, रोचक गुप्ता, शानू कष्यप, चंदन शुक्ला, मंनी बग्गा, वीर सोनी, नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह राजपूत, श्रीधर केषरी, वीनाल गुप्ता, निशांत सिंह, पवन पांडेय, रवि सोनी, दीपक यादव, अविनाष कुषवाहा, नितिन मिश्रा, दिव्यांषु केषरी, गोलू यादव, करण श्रीवास्तव , गौरव मिश्रा, अनिरूध मिश्रा, रोहित कुशवाहा,रोहित सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रिंस गुप्ता, रौनी मिश्रा, अमन मिश्रा, आनंद साहू, प्रितेश दुबे, मोंटी यादव, रोहित कुशवाहा, विनय सोनी, हनी दुबे, प्रियांशु , भोलू सिंहआदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM